फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ORS distributed in Lok Sabha elections, now crisis in civil hospital

Sonipat News: लोकसभा चुनाव में बांटा ओआरएस, अब नागरिक अस्पताल में बना संकट

Sun, 02 Jun 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
ORS distributed in Lok Sabha elections, now crisis in civil hospital
सोनीपत। भीषण गर्मी में डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में 200 से ज्यादा डायरिया और डिहाइड्रेशन से पीड़ित पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उनकी पर्ची पर लिखकर ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) का घोल पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों को स्वास्थ्य विभाग ने ओआरएस के पैकेट बांट दिए थे, अब अस्पताल में आमजन को ओआरएस नहीं मिल रहा है। डायरिया व डिहाइड्रेशन के मरीजों को बाजार से ओआरएस के पैकेट खरीदने पड़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया और बुखार के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 200 मरीज डायरिया से ग्रस्त आ रहे हैं। इसके अलावा बुखार व डायरिया ग्रस्त 16 बच्चे बाल चिकित्सा (पीडियाट्रिक) वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

वहीं, निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज डायरिया उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। डायरिया के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा तो कर रहा है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह है कि कई दिन से ओआरएस पैकेट खत्म हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सैनी ने बताया कि गर्मी में डायरिया फैलने की आशंका अधिक रहती है। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। दूषित पानी पीने व बाजार में खुले में बिक रहे जूस व अन्य खाद्य सामग्री खाना डायरिया की मुख्य वजह हैं। इसलिए गर्मी में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि डायरिया व डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज को शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए ओआरएस का घोल लेने की सलाह दी जा रही है।


यह हैं उपाय
- दूषित पानी न पीएं।
- खुले में रखे कटे फल व जूस का प्रयोग न करें।
- आरओ का या उबला हुआ पानी ठंडा करके पीएं।
- बासी भोजन का उपयोग न करें।
- धूप में निकलते समय छाते का इस्तेमाल करें।

- घर से बाहर निकलने पर शुद्ध पानी अधिक से अधिक पीएं।
- ओआरएस व नींबू का पानी समय-समय पर पीते रहें।
वर्जन


लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट बांटे गए थे। अस्पताल में डायरिया व डिहाइड्रेशन के मरीजों को ओआरएस के पैकेट देने के निर्देश दे रखे हैं। रोहतक वेयरहाउस से ओआरएस के पैकेट मंगाए जाएंगे।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed