फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Orgy of fire: Fire broke out in two factories, huge loss

आग का तांडव : दो फैक्टरी में लगी आग, भारी नुकसान

Fri, 31 May 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Orgy of fire: Fire broke out in two factories, huge loss
फोटो :27: सोनीपत के कुंडली स्थित फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने काे क्रेन की मदद से ऊपर जाते द
राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज-5 में एक ही भवन की तीसरी मंजिल पर चल रही दो फैक्टरी में आग लग गई। बर्तन बनाने की फैक्टरी में लगी आग ने दूसरी फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने मशक्कत से आग को शांत किया। आग लगते ही सभी श्रमिकों को निकाल दिया गया था। सोनीपत के अलावा नरेला, झज्जर, पानीपत व रोहतक से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 53 फेज-5 के प्लाट नंबर 51 स्थित तीन मंजिला फैक्टरी के अलग-अलग फ्लोर पर कंपनियां चल रही हैं। इनमें पीएनबी बर्तन कंपनी व जेएसजी भी शामिल हैं। देर शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों के चलते बर्तन फैक्टरी में आग लग गई। आग से फैक्टरी में रोलिंग मशीन के साथ बर्तन भी जल गए। कंपनी बर्तनों को एक्सपोर्ट करती है। आग की लपटें उठने लगीं। फैक्टरी की तीनों मंजिल पर काम कर रहे श्रमिकों को तुरंत बाहर निकाला गया। श्रमिकों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन




सुरक्षा कर्मी ने आग लगने की सूचना मालिकों को दी। बताया गया है कि फैक्टरी को राजीव ने किराये पर ले रखा है। इसके बाद राई, कुंडली, नरेला, दिल्ली, गोहाना व सोनीपत, झज्जर व पानीपत से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग तीसरी मंजिल में लगी होने के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग की टीम को क्रेन व सीढ़ी की मदद से ऊपर जाकर आग पर काबू पाने को मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की टीम ने बिल्डिंग के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में छा गया था धुएं का गुबार

फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया था। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े। वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
फिर खली हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की कमी

दमकल विभाग के पास अभी भी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं है। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने के कारण ऊंची इमारतों में आग लगने पर उस पर काबू पाने में दिक्कत आती है। जिले में बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर व्यापारी कई बार रोष जता चुके हैं। कुंडली, राई, बड़ी क्षेत्र में 10 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। गाड़ियों की कमी के कारण अधिकारियों को दिल्ली के अलावा, झज्जर, पानीपत से भी गाड़ियां मंगानी पड़ती हैं।


कुंडली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने जताई चिंता
कुंडली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने आग की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed