{"_id":"691799797ebb8fdf130d1ad8","slug":"organizing-competitions-on-childrens-day-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145301-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित राजकीय विद्यालय में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में खं
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने शिरकत की। विद्यार्थियों ने प्राध्यापिका सुधा व पीटीआई आशा रानी के नेतृत्व में विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। वॉलीबॉल में कक्षा 9वीं-10वीं की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी व स्टाफ सदस्यों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। उन्होंने विद्यार्थियों को चाचा नेहरू के आदर्शों से अवगत कराया। सूरजभान ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होने के साथ विद्यार्थियों को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षिका ऊषा, मीनाक्षी, रेनू व सुमन ने निभाई। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
लड़कियों की तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता में नेहा व शिल्पा ने प्रथम, खुशी रानी व खुशी ने द्वितीय, कोमल व संगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़काें की तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता में बसंत व जुल्फन प्रथम, हेतर व सचिन द्वितीय, हिमांशु व लक्ष्य तृतीय रहे।