{"_id":"6a27fef7f8a46a606e0c8983","slug":"organizing-camps-from-today-will-make-childrens-holidays-useful-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155198-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर लगा छुट्टियां बनाएंगे उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर लगा छुट्टियां बनाएंगे उपयोगी
Wed, 10 Jun 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक क्षमताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 जून से 10 जुलाई तक बाल भवन, सोनीपत एवं स्पेशल होम में एक माह का विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती बल्हारा ने बताया कि यह शिविर बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कैंप के माध्यम से बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए योग, फाइन आर्ट, जुम्बा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन