फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   organisations paid tribute to dr ambedkar

डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्श व कार्य सदैव करेंगे मार्गदर्शन : सुरेंद्र पंवार

Tue, 06 Dec 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
organisations paid tribute to dr ambedkar
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्श व उनकी ओर से समाज सुधार के किए गए कार्य समाज कल्याण के लिए हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। विधायक सुरेंद्र पंवार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस भवन व डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही दि हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि भारतीय समाज में अपने दिए महान योगदान के लिए वह लोगों के बीच बाबा साहेब नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने जीवन भर दर्शनशास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, मनोविज्ञानी व अर्थशास्त्री के रुप में देश की सेवा की। भीमराव आंबेडकर ने देश का संविधान भी लिखा था, जिसके लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। आज हम सभी को बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का अटूट संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, प्रेम नारायण गुप्ता, रणबीर सिंह, हवा सिंह बोहत, कमला मलिक, पार्षद नीतू दहिया, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पार्षद मंजीत गहलावत, प्रवीन सैनी, संतोष कादियान, नीलम बाल्याण, सीमा शर्मा, मीना धनखड़, कृष्णा, राजकुमार कटारिया, सतपाल चौहान, कमल हसीजा, सुमित खंडेलवाल, महावीर, हरिप्रकाश मंडल, प्रेम रेलन, नरेश अरोड़ा, संतलाल रोहिल्ला, सियाराम आंतिल व जोगिंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत रत्न भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो व आगे बढ़ो के सिद्धांत पर चलना चाहिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन डॉ. आंबेडकर ने समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों को दूर करने, जात-पात के भेद को मिटाने में प्रमुख भूमिका अदा कर राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान दिया। उनका मानना था कि जब तक पंक्ति में खड़ा आखिरी व्यक्ति विकास पथ पर आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश का उत्थान नहीं हो सकता। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, गौरव भोला, महिला मोर्चा महामंत्री अंजू दहिया, मंजू सैनी, आरती, कलीराम, नवाब, सतनारायण मेहरा, अशोक इंदौरा, जगदीश, अनिल ग्रोवर, प्रवेश आंतिल व मनोज धानिया मौजूद रहे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा नेता माईराम कौशिक ने सेक्टर-15 स्थित विधायक मोहनलाल बड़ौली के कार्यालय पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। माईराम कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शोषित व वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर दयानंद शर्मा, ब्लॉक समिति सदस्य नरेश, ब्रह्म सिंह, काला, मयंक ग्रोवर, अमित अत्री व विनोद मौजूद रहे।
गांव राई में डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई ने लोगों के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। पुनीत राई ने कहा कि भारत में सामाजिक भेदभाव व जातिवाद को जड़ से हटाने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का अटूट संकल्प लेना चाहिए। बाब साहेब को भारतीय संविधान का रचियता कहा जाता है। आज उनकी ही देन है कि हम सब देशवासी मिल-जुलकर रहते हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज के कल्याण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान बाबा महेश गिरि, राकेश कौशिक, काला त्यागी आदि मौजूद रहे।

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा ने बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान है। जब तक देश का संविधान रहेगा, तब तक बाबा साहेब का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। जसवीर दोदवा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में फैले भेदभाव की नीति को दूर कर देश को एक मंच पर खड़ा करने का काम किया। हमें भीमराव आंबेडकर के दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed