फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam Reflects Congress's Anti-Women Mindset: Krishna Lal Panwar

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस की महिला विरोधी सोच : कृष्ण लाल पंवार

Wed, 29 Apr 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam Reflects Congress's Anti-Women Mindset: Krishna Lal Panwar
फोटो : सोनीपत के सेक्टर 14 में पत्रकारवार्ता करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार, साथ हैं विधायक नि​खिल
सोनीपत। पंचायती राज और खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का विरोध करना उनकी महिला विरोधी सोच का प्रतीक है। यह बात मंत्री ने विधायक निखिल मदान के साथ उनके सेक्टर 14 स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है। इसके बाद ये स्पष्ट है कि भाजपा नगर निगम चुनाव में किस स्थिति में है। भाजपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं और भाजपा की सोच हमेशा शहर को विकसित बनाने की रही है। उनके साथ भाजपा जिलााध्यक्ष अशोक भारद्वाज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनेलो ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए आरओ बदलने की मांग उठाई
इनेलो के नगर निगम चुनाव प्रभारी रामफल कुंडू ने कहा कि सरकार व प्रशासन नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी निष्पक्ष काम नहीं कर रहा। लोकतंत्र को बचाने के लिए इनेलो नेताओं ने उपायुक्त सोनीपत नेहा को शिकायत दर्ज करवाई व आरओ को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात उन्होंने कोर्ट कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। वार्ड संख्या 6 से पार्षद उम्मीदवार पूनम रोहिल्ला का नामांकन रद्द करना एक साजिश है। पूनम पिछड़ा वर्ग क से आती हैं। उन्होंने बीसी क का अपना फार्म जमा करवा दिया।

अन्य दलों के उम्मीदवारों ने अपने कागज सोमवार तक पूरे किए जिनकी रिकॉर्डिंग भी है। मौखिक रूप से पूनम को सर्टिफिकेट बनवाने की कहने के बाद उनके साथ न्याय नहीं हुआ। इस तरह पिछड़ा वर्ग की महिला को चुनाव लड़ने से रोकना निंदनीय है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व बार अध्यक्ष कृष्ण मलिक, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र राठी, बालकिशन शर्मा, प्रदीप सरोहा, मंजीत फोगाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed