फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition to increase the rent of shops by making a new rule

Sonipat News: नया नियम बनाकर दुकानों का किराया बढ़ाने का विरोध

Wed, 22 Mar 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Opposition to increase the rent of shops by making a new rule
सोनीपत। गीता भवन स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से नए नियम बनाकर दुकानों का किराया बढ़ाने के विरोध में मार्केट के दुकानदारों ने रोष जताया। दुकानदारों ने उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक एवं गुरुद्वारा रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विमल किशोर और गीता भवन गुरुद्वारा मार्केट के प्रधान सतीश सरदाना के नेतृत्व में बैठक कर कार्यवाही को निंदनीय बताया।
विज्ञापन

प्रधान विमल किशोर ने बताया कि यदि किसी दुकानदार की मृत्यु हो जाए तो उनके बच्चों के नाम दुकान करने के लिए एक लाख रुपये लेना व किराया कई गुना बढ़ाना गलत है। गुरुद्वारा प्रबंधन को बच्चों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी दुकानें पगड़ी की हैं। जब कोई दुकानदार पुराने दुकानदार से दुकान लेता था तो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मार्केट रेट का 10 फीसदी व पुराने किराये को भी 10 फीसदी बढ़ाया जाता था। अब प्रबंधन कमेटी ने नाम बदलवाने के 25 फीसदी व किराये में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। दुकानदार की मौत होने पर दुकान बच्चों या वारिस के नाम करवाने पर एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दुकानों का किराया 10 फीसदी ही बढ़ाया जाए। दुकानदार की मौत होने पर बच्चों का नाम निशुल्क बदला जाए, किराए में बढ़ोतरी न की जाए। दुकानदारों ने निर्णय लिया है कि प्रबंधक कमेटी जब तक दुकानदारों की मांगें नहीं मानेगी, वह किराया नहीं देंगे। इस मौके पर कृष्ण कुमार, पवन कुमार, श्यामलाल, राजेश, मुकेश कुमार, सेवक हसीजा, कृष्ण रेलन, वेदप्रकाश, जितेंद्र नारंग, ललित कुमार, सुखदयाल, गौरव, कपिल, राजेंद्र, सन्नी व इंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed