फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opposition of the team that went to seal the shops of Shiv temple, notice was given to the property owner

शिव मंदिर की दुकानें सील करने गई टीम का विरोध, निगम ने प्रॉपर्टी मालिक को एक सप्ताह का नोटिस थमाया

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Opposition of the team that went to seal the shops of Shiv temple, notice was given to the property owner
पुरखास अड्डे पर विरोध कर रहे दुकानदारों को समझाते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गृहकर जमा नहीं कराने वाले डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम बुधवार दोपहर बाद पुरखास अड्डे पर शिव मंदिर की दुकानें सील करने पहुंची। जिन पर 9 लाख रुपये गृहकर बकाया है। निगम की टीम के पहुंचने पर आसपास के दुकानदारों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। दुकानदारों ने बताया कि वह मंदिर की प्रबंधन कमेटी को किराया देते हैं। इस पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान से क्षेत्रीय कर अधिकारी ने फोन पर बात की। गृहकर जमा कराने के लिए प्रॉपर्टी मालिक को एक सप्ताह का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बुधवार दोपहर बाद क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ के नेतृत्व में गृहकर वसूलने पहुंची। इस दौरान सबसे पहले टीम पुरखास अड्डे पर शिव मंदिर के पास पहुंची। जहां पर मंदिर प्रबंधन कमेटी ने उन दुकानों को किराये पर दे रखा है। उन दुकानों पर करीब 9 लाख रुपये का गृहकर बकाया है। टीम ने दुकानों को सील करने की बात कहकर दुकानदारों को बाहर निकलने के लिए कहा तो दुकानदारों ने टीम का विरोध कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर ओल्ड सिटी चौकी से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। इस दौरान दुकानदारों ने बताया कि वह अपनी दुकानों का किराया मंदिर प्रबंधन कमेटी को देते हैं। यह प्रॉपर्टी मंदिर के नाम है। ऐसे में निगम की ओर से दुकानों का गृहकर किराया लेने वाले मंदिर प्रबंधन कमेटी की तरफ से वसूला जाना चाहिए। नगर निगम की ओर से उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने प्रबंधन कमेटी के प्रधान से फोन पर बात करके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी मालिक के नाम नोटिस जारी कर एक सप्ताह में गृहकर जमा कराने को कहा। इसके बाद निगम की टीम जटवाड़ा में शिव मंदिर के पास पहुंची। जहां पर आठ दुकानें चल रही हैं। प्रॉपर्टी मालिक को बार-बार नोटिस देने के बावजूद गृहकर जमा नहीं कराया जा रहा है। इन दुकानों पर 18 लाख रुपये गृहकर बकाया है। गृहकर जमा कराने के लिए प्रॉपर्टी मालिक ने टीम से दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म को सील करने गए तो मालिक ने दो दिन की मोहलत मांगी
नगर निगम की टीम कामी रोड पर मलिक पोल्ट्री फार्म पर पहुंची। इस पोल्ट्री फार्म पर 10 लाख रुपये गृहकर बकाया है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने फार्म मालिक से फोन पर बात की। फार्म मालिक ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गया है। अगले दो दिन के अंदर बकाया गृहकर जमा करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी को किया सील
टीम मुरथल जीटी रोड पर अन्नालक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी में पहुंची। वहां पर प्रॉपर्टी मालिक की ओर से 37 लाख रुपये गृहकर जमा नहीं कराया गया था। टीम ने ट्रेडिंग कंपनी को सील कर दिया। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद कंपनी मालिक गृहकर जमा नहीं करा रहा था। उन्होंने चेतावनी भी दी कि जब तक बकाया गृहकर जमा नहीं करा जाता, तब तक सील नहीं हटाई जा सकती। यदि सील हटाने की कोशिश की जाती है तो निगम की तरफ से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed