{"_id":"66c6919c760044a1cc010dba","slug":"opposed-reservation-classification-sonipat-news-c-197-1-snp1001-123336-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आरक्षण वर्गीकरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आरक्षण वर्गीकरण का किया विरोध
Thu, 22 Aug 2024 06:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो :43: एससीएसटी आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ सोनीपत में रोष प्रदर्शन करते विभिन्न संगठन के सदस्य
सोनीपत। एससी-एसटी आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले को लेकर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी, समता सैनिक दल व अन्य संगठनों ने सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। सोनीपत, गोहाना व खरखौदा में लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर सभी एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रीमीलेयर लागू करने का फैसला दिया था। इसे लेकर बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। कई संगठनों ने विरोध स्वरूप शहर के देवीलाल चौक के पास डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
इसके बाद बहुजन समाज पार्टी व अन्य संगठनों ने मिलकर लघु सचिवालय परिसर तक विरोध मार्च निकाला। सरकार से मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खिलाफ अध्यादेश लाया जाए और आरक्षण को लेकर जो आदेश जारी हुए है, उसे निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े, बाद में एसडीएम को सौंपा : बहुजन समाज पार्टी व अन्य संगठनों ने लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपने की बात कही। उपायुक्त के आवश्यक बैठक में होने की जानकारी प्रदर्शनकारियों को दी गई। वह काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। वहां सुरक्षा में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बाद में एसडीएम सोनीपत अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। हालांकि दूसरी तरफ सोनीपत शहर में भारत बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। जिले के अधिकतर बाजारों में सामान्य दिनों की तरह ही दुकानें और शोरूम खुले रहे।