{"_id":"6988ee2bc8412c5cce071404","slug":"opportunity-for-honest-candidates-in-civic-elections-kamal-diwan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149340-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में ईमानदार उम्मीदवारों को मौका : कमल दिवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में ईमानदार उम्मीदवारों को मौका : कमल दिवान
Mon, 09 Feb 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में जनसंवाद अभियान के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जिलाअध्यक्ष कमल द
- फोटो : samba news
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और जनता की पसंद जानने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया व पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने वार्डों और गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं व लोगों से संवाद किया।
दोनों जिला अध्यक्ष ने वार्ड-16 के इंडस्ट्रियल एरिया, जगदीशपुर, पटेल नगर और वार्ड नंबर 2 के कोट मोहल्ला में पहुंचकर स्थानीय लोगों से चर्चा की। इस दौरान टिकट वितरण को लेकर लोगों के सुझाव लिए गए और भावी उम्मीदवारों की छवि को लेकर फीडबैक जुटाया गया।
जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पार्टी इस बार केवल जीतने वाले ही नहीं, बल्कि साफ-सुथरी और ईमानदार छवि वाले उम्मीदवारों को ही मौका देगी। उनका उद्देश्य राजनीति में सेवा भाव रखने वाले लोगों को आगे लाना है। लोगों से वार्तालाप करने का मुख्य कारण यही है कि हम जनता की कसौटी पर खरा उतरने वाले प्रतिनिधि का चयन कर सकें।