{"_id":"60c653138ebc3ed71b436289","slug":"operation-held-in-medical-college-from-today-sonipat-news-rtk6128534154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में सामान्य बीमारियों के ऑपरेशन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में सामान्य बीमारियों के ऑपरेशन आज से
विज्ञापन
गोहाना। बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में सोमवार से सामान्य बीमारियों के मरीजों के ऑपरेशन शुरू होंगे, जो पिछले करीब एक महीने से कोरोना के चलते बंद थे। अब कोरोना के कम केस होने के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
मेडिकल कॉलेज में आईसीयू समेत 550 बेड का अस्पताल स्थापित हैं। मरीजों की जांच व इलाज के लिए यहां आठ विभाग बनाए गए हैं। इनमें जांच से लेकर ऑपरेशन तक की सुविधा है। यहां सामान्य दिनों में मोतियाबिंद, हर्निया, पथरी समेत अन्य बीमारियों के ऑपरेशन होते हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 20 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन होते हैं, लेकिन अब पिछले करीब एक महीने से सामान्य बीमारियों के ऑपरेशन पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रोक लगाई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह निर्णय लिया गया था। यहां केवल आपात मरीजों के ही ऑपरेशन किए जा रहे थे। अब कोरोना के मामलों में कमी आई है तो मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसी को लेकर प्रशासन ने यहां होने वाले सामान्य बीमारियों के सभी ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
--
कोरोना के चलते रूटीन के ऑपरेशनों पर रोक लगाई गई थी। अब हालात सामान्य हैं और ओपीडी की संख्या भी बढ़ने लगी तो सोमवार से मरीजों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागीय अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इनके साथ ही अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
- डॉ. राजीव महेंद्रु, निदेशक, बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज।