फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Opened the ROB for the drivers after constructing it in five days

पांच दिन में निर्माण कर आरओबी को वाहन चालकों के लिए खोला

Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Opened the ROB for the drivers after constructing it in five days
ककरोई चौक की तरफ से गोहाना रोड आरओबी से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
गोहाना रोड आरओबी पर सड़क धंसने के बाद चल रहा निर्माण वीरवार दोपहर पूरा हो गया। लोगों की सुविधा को लेकर आरओबी को पांच दिन बाद ट्रायल के तौर पर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। यदि वाहनों के आवगमन से कोई अन्य दिक्कत होती है तो उसे भी साथ के साथ ठीक कर लिया जाएगा। मौसम में नमी होने के कारण आरओबी पर तारकोल की लेयर नहीं बिछाई गई है। मौसम साफ होने के बाद तारकोल की लेयर डाली जाएगी।
विज्ञापन

गोहाना रोड आरओबी का निर्माण कार्य सात साल पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से किया था। 12 दिन पहले आओबी की रिटेनिंग वाल के पास दो सड़क धंस गई थी। बारिश के कारण मिट्टी का कटाव ज्यादा होने के बाद डीसी ने सड़क का निरीक्षण किया था और आपातकालीन बैठक बुलाकर पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और नगर निगम के अधिकारियों की कमेटी गठित कर मरम्मत करवाने के निर्देश दिए थे। 16 जनवरी को आरओबी पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। तीनों विभाग की ओर से वीरवार दोपहर सड़क का निर्माण करने के बाद ककरोई चौक की तरफ आरओबी को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

रूट डायवर्ट के लिए लगाए गए बैरिकेड हटाए
गोहाना रोड आरओबी पर अधिकारी 15 दिन में सड़क निर्माण होने का अनुमान लगा रहे थे। लेकिन शहर में ट्रैफिक की समस्या देख जिला प्रशासन के निर्देश पर आरओबी पर निर्माण कार्य तेजी से कराया गया। वाहन चालकों की सुविधा के लिए पहले की तरह आरओबी पर आवागमन शुरू कर दिया गया। साथ ही शहर में रूट डायवर्ट के लिए लगाए गए बैरिकेड भी पुलिस विभाग की ओर से हटा लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना रोड आरओबी पर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। ककरोई चौक से आरओबी पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो चकी है। मौसम में नमी होने के कारण अभी तारकोल की लेयर नहीं डाली गई है। धूप निकलने के बाद आरओबी की सड़क पर तारकोल की लेयर बिछाई जाएगी।
आदित्य देशवाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed