फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Open physical counseling at DCRUST to begin on the 30th.

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में 30 से होगी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग

Sat, 25 Jul 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Open physical counseling at DCRUST to begin on the 30th.
फोटो: दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल - फोटो : Samvad
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल ने पीजी, इंटीग्रेटेड, बीसीए और सर्टिफिकेट कोर्सों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ओपन फिजिकल काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। चौथी काउंसिलिंग 30 जुलाई, पांचवीं 6 अगस्त और छठी 12 अगस्त को संबंधित विभागों में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि यह उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतर अवसर है, जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमबीए, एमएचए, एमएससी, एमए, एमटेक, बीसीए इंटीग्रेटेड कार्यक्रम और विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्सों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ पाठ्यक्रमों में सीयूईटी-2026 के स्कोर भी स्वीकार किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही विवि में प्रवेश के लिए आवेदन किया है उन्हें ओपन काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed