फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Open counseling for admission on SundOpen counseling for admission on Sunday.ay.

Sonipat News: दाखिले के लिए रविवार को ओपन काउंसिलिंग

Sat, 22 Aug 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Open counseling for admission on SundOpen counseling for admission on Sunday.ay.
जींद। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके तहत राजकीय महिला महाविद्यालय जींद में रिक्त सीटों पर रविवार को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे। छात्राएं महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर शाम चार बजे तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
विज्ञापन


जो छात्राएं किसी कारण से अब तक दाखिला नहीं ले सकी हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। इसके लिए उन्हें स्वयं महाविद्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की प्रतियां जमा करवानी होंगी। रिक्त सीटों पर पात्र छात्राओं को उपस्थित आधारित काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी फिजिकल साइंस के साथ इंग्लिश ऑनर्स, ज्योग्राफी ऑनर्स, मैथ्स ऑनर्स और फिजिक्स ऑनर्स में सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बीए द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि भी 23 अगस्त है। प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह ने छात्राओं से अपील की कि वे सभी दस्तावेज साथ लेकर रविवार को कॉलेज पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed