फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD will be held in civil hospital from today at 9 o'clock

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में आज से 9 बजे लगेगी ओपीडी

Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
OPD will be held in civil hospital from today at 9 o'clock
सोनीपत। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय भी बदल दिया गया है। 16 अक्तूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी होगी। इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में अब तक ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। अब मौसम में ठंडक आने के बाद ओपीडी का समय बदला गया है। अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने का समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय भी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि अब तक यह समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। अस्पताल में होने वाले सभी प्रकार के टेस्ट के लिए पर्ची बनवाने का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा। 15 अप्रैल तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांच सुबह 9 से 12 बजे तक होगी और दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन



अस्पताल में रोजाना 1500 की ओपीडी


जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 की ओपीडी होती है। अस्पताल की ओपीडी भी हर रोज बढ़ रही है। अब मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समय एलर्जी, वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व आंखों के पीड़ित भी ज्यादा मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चिकित्सक ओपीडी देखेंगे। मरीजों को समय बदलने का लाभ मिलेगा। इसके लिए चिकित्सकों को आदेश जारी किए गए हैं।
डॉ. लोकवीर सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed