फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD timings will change in civil and sub-divisional hospitals from tomorrow

Sonipat News: नागरिक और उपमंडल अस्पताल में कल से बदलेगा ओपीडी का समय

Sun, 14 Apr 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
OPD timings will change in civil and sub-divisional hospitals from tomorrow
सोनीपत में दिल्ली रोड पर स्थित जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल नागरिक अस्पताल में 16 अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में सुबह 8 बजे से ओपीडी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब अस्पताल में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चिकित्सक बैठेंगे। चेकअप के लिए ओपीडी पर्ची बनाने के लिए सुबह 9 बजे खुलने वाली खिड़की मंगलवार से सुबह 8 बजे खुलेगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन हो गया है। वहीं दूसरी ओर गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुकाम, खांसी एवं अन्य बीमारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने का समय अब प्रात: 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे किया गया है। अब तक यह समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का था।
विज्ञापन

अस्पताल में होने वाले विभिन्न तरह की टेस्ट के लिए नमूने लेने का समय प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा, जबकि पहले यह प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। 16 अक्तूबर तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांचें 8 से 11 बजे तक होगी और उसके बाद से लेकर 2 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में बढ़ रही मरीजों की संख्या

मौसम में परिवर्तन होते ही मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया है। 20 दिन से अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी है। अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार के रोगियों की संख्या ज्यादा हो गई है। जिला नागरिक अस्पताल में दो सप्ताह पहले तक जहां ओपीडी 1400 तक थी। अब यह ओपीडी 1800 तक पहुंच गई है। मौसम परिवर्तन की वजह से ओपीडी की संख्या में बढ़ोतरी होती है। ऐसे मौसम में खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है। हल्का व संतुलित आहार लेने की जरूरत है।




वर्जन

नागरिक अस्पताल में 16 अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब जिला अस्पताल व उपमंडल अस्पतालों में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा करेगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए है।
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed