{"_id":"68c87596210559b31b0bb672","slug":"opd-of-viral-fever-patients-increased-in-the-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142334-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल में बढ़ी वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल में बढ़ी वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी
Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में फिजिशियन से उपचार कराते मरीज। संवाद
सोनीपत। दिल्ली में एन3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस के मरीजों बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में भी बड़ी संख्या में वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार, जुकाम के 700 मरीज पहुंचे। फिजिशियन ने मरीजों को उपचार के साथ ही मास्क लगाने की सलाह दी है।
बारिश के मौसम के बाद खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पतालों में मरीज बड़ी संख्या में उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत कर रहे हैं।
कई मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती करना पड़ रहा है। डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव को चिकित्सक बीमारियों का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
किन बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप
मौसम परिवर्तन के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, टांसिल्स, मलेरिया, टाइफाइड के रोगियों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की सेवाएं उमड़ रहे मरीजों के चलते चरमरा गई हैं। कई घंटे बाद मरीजों को डाक्टरों का परामर्श मिल पा रहा है। ओपीडी काउंटर, चिकित्सक कक्ष, जांच कक्ष, दवा कक्ष आदि में लंबी कतारें दिख रही हैं।
बुखार के जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण सामने आ रहे हैं उनके ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा मरीजों के खून की जांच की जा रही है।
वर्जन
अस्पताल में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं। बारिश के मौसम के बाद वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों को मास्क लगाने व एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। -डाॅ. हिमांशु पालीवाल, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।