{"_id":"67929b8577ba7f4f2d0c9563","slug":"opd-of-two-specialists-closed-in-civil-hospital-patients-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131275-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में दो विशेषज्ञ की ओपीडी बंद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में दो विशेषज्ञ की ओपीडी बंद, मरीज परेशान
Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बंद हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में वीरवार को कई चिकित्सक न होने के चलते मरीज परेशान रहे। उप सिविल सर्जन सहित चार चिकित्सक वीरवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ गए हैं। चर्म राेग विशेषज्ञ छुट्टी पर होने की वजह से ओपीडी नहीं लग सकी। अस्पताल में हड्डी रोग व चर्म रोग की ओपीडी बंद होने से मरीज इलाज के लिए ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहे। इससे इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
चंडीगढ़ में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नागरिक अस्पताल से उप सिविल सर्जन समेत चार चिकित्सक प्रशिक्षण पर गए हैं। इनमें उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल, फिजिशियन डाॅ. राकेश फोगाट, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरेंद्र गहलावत शामिल हैं। वीरवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल अवकाश पर होने के चलते लोगों के काम प्रभावित हुए। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड को प्रशिक्षण दिया गया था।
नागरिक अस्पताल में रोजाना 1800 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन समय पर चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें परेशानी होती है। अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा हड्डी के रोगी पहुंच रहे हैं। 10 जनवरी को डॉ. दीपक मलिक के नौकरी छोड़ने के बाद से ओपीडी कम लग रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल की ओपीडी बंद रहने से मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक ओपीडी के दौरान अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल की ओपीडी पहले रोजाना लगती थी। उसके पदोन्नत होने के बाद सप्ताह में तीन दिन लगती है। मंगलवार, वीरवार व शनिवार को चर्म रोगियों को अस्पताल में उपचार मिल पाता है। मंगलवार को भी चर्म रोगी को इलाज नहीं मिला था और वीरवार को भी इलाज न मिलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।