फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   OPD closed due to SMO dispute, patients kept wandering for treatment

Sonipat News: एसएमओ विवाद के चलते ओपीडी बंद, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
OPD closed due to SMO dispute, patients kept wandering for treatment
सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल प्रांगण में धरना देते चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी।
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में वीरवार को भी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी धरने पर बैठे रहे। वह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) व नर्सिंग अधिकारी के तबादले पर अड़े हुए हैं। अस्पताल दो दिन से ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। इलाज मुहैया न होने के कारण उन्हें अस्पताल से वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएमओ विवाद के चलते हड़ताल लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का खामियाजा मरीजों का भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों के नौ पद भरे हुए हैं, उनके हड़ताल पर जाने से चिकित्सक कक्ष खाली पड़े हैं। दो दिन से ओपीडी परिसर में सन्नाटा छाया हुआ है। अस्पताल में पहले 400 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंचते थे, लेकिन आज अस्पताल में चल रहे एमएमओ विवाद के चलते मरीजों को उपचार तक नहीं मिल रहा। इसके चलते मरीजों को इधर-उधर चक्कर लगाने के बाद वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे चिकित्सक व कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में तैनात एसएमओ और नर्सिंग अधिकारी अपनी मनमानी करते हैं। इससे सभी स्टाफ कर्मी परेशान हैं। जब तक इन दोनों का अस्पताल से तबादला नहीं हो जाता धरना इसी तरह जारी रहेगा। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी एसोसिएशन की तरफ से सीएचसी के सभी प्रधानों ने पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया। इनका कहना है कि जल्द धरने को जिला व प्रदेश स्तर पर खड़ा किया जाएगा। धरने पर बैठे एसएमओ डाॅ. सत्यपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि अब अकेली कोई बात नहीं होगी। धरना शुरू करने के बाद अब एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। वही अब धरने को लेकर आगामी फैसला लेगी। विवाद के बीच एसएमओ डॉ. आशा सहरावत की एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें एसएमओ कह रही हैं कि उन्होंने सिर्फ सभी कर्मचारियों से ईमानदारी और समय पर काम करने की बात कही है। जो कर्मचारी काम नहीं करना चाहते हैं सिर्फ वही धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed