फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Only one complaint in the open court of Electricity Corporation

सोनीपत: बिजली निगम के खुले दरबार सिर्फ एक शिकायत

Wed, 15 Feb 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Only one complaint in the open court of Electricity Corporation
फोटो 32: बिजली उपभोक्ता की शिकायत पर उपमंडल अभियंता को निर्देश देते अधीक्षण अभियंता संदीप जैन।
सोनीपत। बिजली निगम के खुले दरबार से उपभोक्ताओं ने किनारा करना शुरू कर दिया है। सर्कल कार्यालय में लगाए गए खुले दरबार में सिर्फ एक शिकायत दर्ज करवाई गई। सांसद रमेश कौशिक के पैतृक गांव समसपुर गामड़ा के रहने वाले जगबीर ही शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जगबीर ने बताया कि घर में लगा मीटर तेज चल रहा है और रीडिंग ज्यादा निकलने के कारण बिल अधिक आ रहा है। इस संबंध में वह कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर अधीक्षण अभियंता संदीप जैन ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपकर जल्द ही सब मीटर लगाने व पुराने मीटर की रीडिंग की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) की ओर से हर माह दो बार बिजली दरबार लगाया जाता है। पहला दरबार अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में लगाया जाता है तो दूसरा सीजीआरएफ के चेयरमैन की अध्यक्षता में। सीजीआरएफ के चेयरमैन की अध्यक्षता में खुला दरबार 22 फरवरी को लगाया जाएगा। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता संदीप जैन की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुला दरबार लगाया गया। इसमें बिजली उपभोक्ता जगबीर ही शिकायत लेकर पहुंचे। इसके बाद कोई भी उपभोक्ता शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। दरबार में दो घंटे तक सर्कल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता उपभोक्ताओं के आने का इंतजार करते रहे। अधीक्षण अभियंता संदीप जैन ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। इस दौरान कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, पंकज धवन, उपमंडल अभियंता अशोक शर्मा, अश्विनी कौशिक, प्रवीन कुमार मौजूद रहे।

फोटो 32: बिजली उपभोक्ता की शिकायत पर उपमंडल अभियंता को निर्देश देते अधीक्षण अभियंता संदीप जैन।

फोटो 32: बिजली उपभोक्ता की शिकायत पर उपमंडल अभियंता को निर्देश देते अधीक्षण अभियंता संदीप जैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed