फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Only ELISA test will be valid for confirmation of dengue fever.

Sonipat News: डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट ही मान्य होगा

Wed, 12 Jul 2023 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Only ELISA test will be valid for confirmation of dengue fever.
गोहाना। डेंगू, मलेरिया व बुखार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अब लोगों को भी इन बीमारियों से बचने के लिए सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट ही मान्य होगा। सरकारी अस्पतालों में इसका टेस्ट निशुल्क किया जाएगा और निजी अस्पताल, लैब व क्लीनिक के लिए 600 रुपये रेट निर्धारित किया है। यदि कोई निजी लैब संचालक इस टेस्ट को स्लाइड के माध्यम से करता है या 600 रुपये से अधिक की राशि मरीज से लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय छिक्कारा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू, मलेरिया व बुखार को फैलने से रोकने के प्रबंध किए है। यदि कोई केस मिलता है तो उसके लिए भी विभाग की तरफ पूरी तैयारियां की गई है। डेंगू का टेस्ट केवल एलाइजा किट से होना ही मान्य होगा। यदि कहीं पर भी एलाइजा किट के अलावा अलग तरीके से टेस्ट होता पाया गया तो वह अवैध माना जाएगा, जिसको लेकर कार्रवाई की जाएगी। निजी लैब, अस्पताल व क्लीनिक संचालकों को एलाइजा से संबंधित पूरा रिकॉर्ड मेंटेन रखना होगा। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 24 घंटे के अंदर अंदर नागरिक अस्पताल में रिपोर्ट करनी होगी, ताकि मरीज का इलाज समय से हो सके। यदि किसी भी निजी लैब, अस्पताल व क्लीनिक संचालकों के रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed