{"_id":"697a64a522c3d7bd72006ac5","slug":"only-electrical-work-remains-at-the-esi-dispensary-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148844-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ईएसआई डिस्पेंसरी में सिर्फ बिजली का काम बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ईएसआई डिस्पेंसरी में सिर्फ बिजली का काम बचा
Thu, 29 Jan 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले 12 हजार कामगारों को 11 साल बाद ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात मिलेगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने 1500 मीटर जमीन पर 3 करोड़ रुपये से दो मंजिला भवन का निर्माण किया है।
भवन में फिलहाल बिजली संबंधी कुछ कार्य बचे हैं। इन्हें पूरा करवाने के लिए मुख्यालय से बजट मांगा गया है। साथ ही उद्योगपतियों की ओर से पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री को डिस्पेंसरी के उद्घाटन का निमंत्रण दिया गया था।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 2020 से किराये के पांच कमरों में ईएसआई डिस्पेंसरी चल रही है। नवंबर 2024 में नक्शे को मंजूरी मिलने के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई डिस्पेंसरी भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ बिजली संबंधी कार्य शेष बचा है उसे फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। -सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग।