{"_id":"649c884c6164ae922f0a9495","slug":"only-brother-of-three-sisters-died-due-to-drowning-in-the-pond-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2069-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तालाब में डूबने से तीन बहनों का इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तालाब में डूबने से तीन बहनों का इकलौते भाई की मौत
Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे मृतक अरमान के परिजन व ग्रामीण।
खरखौदा । गांव रामपुर के तालाब में साथियों संग नहाने गया किशोर डूब गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। किशोर तीन बहनों का इकलौता भाई था। जिसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
गांव रामपुर निवासी नरेंद्र गांव में सफाई का काम करते हैं। गलियों की सफाई करने पर ग्रामीण उसे आजीविका चलाने के लिए आर्थिक मदद कर देते हैं। नरेंद्र के चार बच्चे जिसमें बड़ा बेटा अरमान (14) था और तीन बेटियां हैं। बुधवार की दोपहर को अरमान अपने साथियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने चला गया। जहां पर उसके साथी अपने पशुओं को नहलाने के लिए पहुंचे थे और खुद भी तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान अरमान तालाब में डूब गया। साथियों को जब वह दिखाई नहीं दिया तो उसके परिजनों को बताया। अरमान के परिजन व ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और तलाश शुरू की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अरमान को पानी से निकाला गया और खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर ईसीजी नहीं होने के चलते अरमान को निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।