फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Only brother dies in road accident while on his way to take HTET exam; sister critically injured.

Sonipat News: एचटेट परीक्षा दिलाने जा रहे इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर

Mon, 06 Jul 2026 04:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
Only brother dies in road accident while on his way to take HTET exam; sister critically injured.
फोटो :: सोनीपत के गांव बिंदरौली के पास हादसे में घायल छात्रा अंजली। स्रोत पाठक
सोनीपत। एचटेट परीक्षा दिलाने के लिए बहन को बाइक पर लेकर सोनीपत आ रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रविवार को बिंदरौली फ्लाईओवर पर हुआ। युवक परिवार का इकलौता बेटा था जिनकी मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव हलालपुर निवासी सुमित ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके चाचा जसबीर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां और एक बेटा कपिल (22) था। रविवार को कपिल अपनी बड़ी बहन अंजली (28) को एचटेट परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से सोनीपत लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

जब दोनों बिंदरौली गांव के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रही एक बोलेरो पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कपिल की बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए और उन्हें सिर, मुंह, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में गहरी चोट लगने के कारण कपिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


हादसे में इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। परिजन घायल अंजली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
- इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी कुंडली

फोटो :: सोनीपत के गांव बिंदरौली के पास हादसे में घायल छात्रा अंजली। स्रोत पाठक

फोटो :: सोनीपत के गांव बिंदरौली के पास हादसे में घायल छात्रा अंजली। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed