फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online fraud: Withdrew 107668 rupees from the account of farmer and transporter

ऑनलाइन ठगी : किसान व ट्रांसपोर्टर के खाते से निकाले 107668 रुपये

Fri, 14 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Online fraud: Withdrew 107668 rupees from the account of farmer and transporter
गोहाना/मुरथल। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठगों ने गांव छिछड़ाना के किसान के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 50000 रुपये निकाल लिए। किसान के पास कोई फोन नंबर या ओटीपी नंबर तक नहीं आया। यहां तक की उनके खाते में लिंक मोबाइल नंबर पर मैसेज तक नहीं आया। किसान ने एएसपी गोहाना को शिकायत देकर कोर्ट काम्पलेक्स चौकी गोहाना में धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं हिसार के रहने वाले ट्रांसपोर्टर ने एक लिंक डाउनलोड किया तो उनके खाते से 57668 रुपये निकल गए। उनका खाता भिगान स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में हैं।
विज्ञापन

गांव छिछड़ाना के रहने वाले शीलकराम ने एएसपी गोहाना को दी शिकायत में बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने गांव गढ़ी सराय नामदार खां स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में अपना खाता खुलवा रखा है। उसके खाते से ऑनलाइन ठगी कर 50000 रुपये निकाले गए हैं। खाते से 19 जुलाई को पांच बार में 10000-10000 रुपये निकाले गए। अब उसे मामले का पता लगा। उसने बताया कि उसके पास न तो किसी का फोन आया और न ही कोई मैसेज या ओटीपी नंबर ही आया। उसने अपने मोबाइल नंबर को खाते में लिंक करा रखा है। पैसे निकलने पर उसके मोबाइल पर कोई मैसेज तक भी नहीं आया। उसने एएसपी से गुहार लगाई है कि जांच कराकर तुरंत ठगी करने वालों को पकड़ा जाए। एएसपी को दी शिकायत के आधार पर कोर्ट काम्पलेक्स चौकी पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने डाउनलोड किया लिंक, खाते से निकले 57668 रुपये
हिसार के रहने वाले ट्रांसपोर्टर के खाते से 57668 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। हिसार के गांव करबला निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसका खाटू श्याम ट्रांसपोर्ट के नाम से गांव भिगान स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि उसने एक लिंक अपने मोबाइल में डाउनलोड किया था। लिंक के डाउनलोड करते ही उसके खाते से 57668 रुपये निकल गए। किसी ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से नकदी निकाली है। मुरथल थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में लगातार सामने आ रहे ऑनलाइन ठगी के मामले
-10 अगस्त को वेस्ट राम नगर निवासी गोपीचंद ने खाते से 25000 रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया।
-9 अगस्त को गोहाना के देवीनगर निवासी विरेंद्र ने खाते से 22500 रुपये निकलने का मुकदमा दर्ज कराया।
-8 अगस्त को मंडोरी निवासी रोडवेज बस चालक संजय के खाते से 81500 रुपये निकाले।
-6 अगस्त को सेक्टर-15 निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ रामचंद्र लठवाल के खाते से 1.10 लाख रुपये निकालने का मुकदमा दर्ज कराया।
---
किसान ने खाते से 50000 रुपये निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
-महिपाल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed