{"_id":"5f5a78708ebc3ebbf9588e09","slug":"online-fraud-money-transfer-from-account-sonipat-sonipat-news-rtk572989269","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी : मां-बेटे व एक अन्य के बैंक खातों से ठगों ने नरोकाले 2.33 लाख रुपये, मुकदमें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी : मां-बेटे व एक अन्य के बैंक खातों से ठगों ने नरोकाले 2.33 लाख रुपये, मुकदमें दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को ऑनलाइन ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। शहर के सेक्टर-12 में रहने वाली बुजुर्ग महिला और उनके बेटे के अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने 1.93 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बुजुर्ग महिला के पेंशन खाते से 1.11 लाख और उनके बेटे के सैलरी अकाउंट से 82000 रुपये निकाले गए है। वहीं अटेरना के व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से भी ठगों ने 40000 रुपये की शॉपिंग कर डाली। सिविल लाइन, सिटी थाना और कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-12 की रहने वाली ज्ञान देवी ने बताया कि उनका पेंशन खाता एसबीआई में है। उनके खाते से 1.11 लाख रुपये ऑनलाइन ठगों ने निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाते से 3 अगस्त को तीन बार में 21000 रुपये, 17 अगस्त को पांच बार में 10000-10000 कर 50000 रुपये, 19 अगस्त को तीन बार में 30000 रुपये, 23 अगस्त को 10000 रुपये निकाले गए हैं। 76 वर्षीय ज्ञान देवी ने बताया कि उनके पति रेलवे में कार्यरत थे। जिनके निधन के बाद उनकी पेंशन उसे मिल रही है। वह पेंशन पर निर्भर है। उन्होंने अपने बैंक खाते से 3 अगस्त को 10000 रुपये एटीएम के माध्यम से निकलवाए थे। बाद में जब वह 27 अगस्त को 7000 रुपये निकलवाने का प्रयास किया तो ठगी का पता लगा। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं महिला के बेटे राकेश बजाज के सैलरी अकाउंट से भी धोखाधड़ी कर 82000 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि उनका खाता मुख्य शाखा पीएनबी गोहाना रोड में है। उनके खाते से 26 अगस्त को चार बार में पांच-पांच हजार रुपये कर 20000 रुपये निकाले गए। वहीं फिर 2 सितंबर को 5000, 3 सितंबर को 20000 रुपये व 4 सितंबर को 37000 रुपये निकाले गए। उनका कहना है कि नकदी निकलने को लेकर उसके पास कोई मैसेज या ओटीपी नंबर तक नहीं आया है। उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई है। वह इसे लेकर आरबीआई को भी पत्र लिखेंगे। सिटी थाना पुलिस ने राकेश बजाज के बयान पर चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से कर डाली 40000 रुपये की खरीदारी
गांव अटेरना निवासी सुभाष चंद चौहान के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 40000 रुपये की खरीदारी कर डाली। सुभाष चंद ने कुंडली थाना को बताया कि उसका एक्सिस बैंक की कुंडली शाखा में बैंक खाता है। उन्होंने जनवरी में क्रेडिट कार्ड लिया था। बाद में लॉकडाउन लग गया। उसने अपने क्रेडिट कार्ड से कभी खरीदारी नहीं की। सिर्फ एक बार 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। 31 अगस्त को उसके पास मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 8521 रुपये क्रेडिट कार्ड वाले खाते में जमा किए गए हैं। बैंक में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि उसके क्रेडिट कार्ड से 40000 रुपये की खरीदारी की गई है। सुभाष चंद ने साथ ही आरोप लगाया कि एक मोबाइल नंबर पर उसके पास तीन बार धमकी भरे फोन आए। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।