फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online Examination : UMC made up of 40 students on away from camera and speaking

ऑनलाइन परीक्षा : कैमरे से दूर होने और बोलने पर 40 विद्यार्थियों के बने यूएमसी

Mon, 16 Nov 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Online Examination : UMC made up of 40 students on away from camera and speaking
कोरोनाकाल में विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई गई तो विद्यार्थी नकल करने से पीछे नहीं रहे। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल की ऑनलाइन परीक्षा में ऐसे ही 40 विद्यार्थी नकल करते हुए मिले। इनमें कोई ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कैमरे से दूर हो गया तो किसी ने प्रश्नपत्र को बोलकर पढ़ना शुरू कर दिया। ऐसा करने वाले सभी विद्यार्थियों के यूएमसी बना दिए गए। कोई विद्यार्थी पहले से तय नियम के अनुसार मोबाइल के आगे नहीं बैठा तो उसका भी यूएमसी बना दिया गया। यह जरूर है कि अब इन विद्यार्थियों को कमेटी के सामने अपना पत्र रखने का एक मौका दिया जाएगा और उसके आधार पर उनकी आगे की सजा पर फैसला होगा।
विज्ञापन

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस बार अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के अलावा सभी को पिछले वर्ष व सेमेस्टर के अंक के आधार पर औसत अंक देकर उत्तीर्ण कर दिया गया था, जबकि अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए यूजीसी के साथ ही कोर्ट ने परीक्षा कराने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल ने अपने अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से परीक्षा देने का विकल्प दिया था। विद्यार्थियों ने खुद ही ऑनलाइन आवेदन किया था। ऑफलाइन का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी व कॉलेज में बुलाकर परीक्षा कराई गई थी, जबकि ऑनलाइन का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका घर तक भेजी गई थी। इस पर यूनिवर्सिटी ने अपनी सील लगाई थी और वह सील यूनिवर्सिटी के सॉफ्टवेयर को शुरू करने के बाद कैमरे के सामने खोलनी थी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने तय किया था कैमरे के सामने बैठने का तरीका
यह साफ किया गया था कि परीक्षा देते समय कोई भी विद्यार्थी कैमरे के सामने से नहीं हटेगा और वह किसी से बात भी नहीं करेगा। साथ ही कैमरे के सामने बैठने का तरीका भी यूनिवर्सिटी ने तय किया था। इस तरह सभी नियम तय किए गए थे, लेकिन विद्यार्थी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। इनका पालन नहीं करने के अलावा नकल करने के कारण करीब 40 विद्यार्थियों के यूएमसी बने, जबकि ऑफलाइन परीक्षा में केवल छह यूएमसी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिन विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं, उन सभी को कमेटी के सामने पेश होना होगा। इसके लिए कमेटी का जल्द ही गठन किया जाएगा और उनके पेश होने की तारीख भी तय होगी। जहां विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। उनके जवाब से कमेटी संतुष्ट नहीं होती है तो उनका एक पेपर या परीक्षा निरस्त हो सकती है। एक साल या तीन साल तक परीक्षा देने पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
- डॉ. एमएस धनखड़, परीक्षा नियंत्रक मुरथल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed