फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Online examination of Murthal University from today, an examiner will keep an eye on 15 candidates

मुरथल यूनिवर्सिटी की आज से ऑनलाइन परीक्षा, 15 परीक्षार्थियों पर नजर रखेगा एक परीक्षक

Wed, 30 Jun 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Online examination of Murthal University from today, an examiner will keep an eye on 15 candidates
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में ऑनलाइन परीक्षाएं बुधवार से प्रारंभ हो रही हैं। ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए 15 परीक्षार्थियों पर एक परीक्षक नजर रखेगा। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऑनलाइन परीक्षाएं नकल रहित करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 26 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर रहेगा। साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा ढाई घंटे की होगी। परीक्षा समाप्त होने के 5 दिन के अंदर ही परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र पर जमा करवानी होगी। अगर विद्यार्थी दूसरे राज्यों से हैं या दूर से ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं तो ऐसे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका का पार्सल दस दिन के अंदर ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर भेजना होगा।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी में आज से 26 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा स्वयं का मूल्यांकन करने का माध्यम होती है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी को पता लग जाता है कि विद्यार्थी को किस विषय में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। -प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed