फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   One tree campaign in the name of Shri Ram will bring greenery in the district

अनूठे अभियान की शुरुआत: एक पेड़ श्रीराम के नाम अभियान लाएगा हरियाली, गांव-गांव में रोपे जाएंगे पौधे

Tue, 23 Jan 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Tue, 23 Jan 2024 12:36 AM IST
सार

ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों, ग्रामीणों और बच्चों ने किलोहड़द स्टेडियम में पौधा रोपकर अभियान शुरू किया। रोजाना एक गांव का चयन कर पौधा लगाया जाएगा, पर्यावरण मित्र देखभाल करेंगे।

विज्ञापन
One tree campaign in the name of Shri Ram will bring greenery in the district
पौधा लगाकर एक पेड़ श्रीराम के नाम अभियान की शुरुआत करते पर्यावरण मित्र व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सोनीपत के गांव किलोहड़द की भूमि से एक अनूठे अभियान की शुरुआत की गई है जो जिले में हरियाली लाएगा। अभियान के तहत भगवान श्रीराम के नाम से हर गांव में एक पौधा लगाया जाएगा। ट्रीमैन देवेंद्र सूरा के नेतृत्व में शुरू किए गए एक पेड़ श्रीराम के नाम अभियान की शुरुआत किलोहड़द के स्टेडियम में एक पौधा लगाकर की गई।

विज्ञापन


गांव किलोहड़द के स्टेडियम से शुरू किए अभियान में पर्यावरण मित्रों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बरगद का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। पर्यावरण मित्रों की तरफ से शुरू किए गए अभियान के उद्देश्य को जानकार ग्रामीणों ने खूब सराहना की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार का अभियान चलाकर और लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक रक्षा कर जिले में हरियाली को बढ़ाया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध प्राण वायु मिल सकेगी। पौधरोपण में बाल पर्यावरण मित्र सनवी, आरव के साथ ग्रामीण सुरेंद्र, जयभगवान, जगदेव, राहुल, विशाल, सचिन, रोहित, सुमित छिक्कारा, मोहित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण के लिए रोजाना एक गांव का किया जाएगा चयन
पर्यावरण मित्र मोहित ने बताया कि एक पेड़ श्रीराम के नाम अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में एक-एक पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए रोजाना एक गांव का चयन किया जाएगा। जहां पर्यावरण मित्र ग्रामीणों के सहयोग से पौधा रोपेंगे। अभियान के तहत केवल बरगद व पीपल के पौधे ही लगाए जाएंगे। गांवों में लगाए गए इन पौधों की देखभाल भी पर्यावरण मित्र ही करेंगे।

बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहा है। ऐसे में हर सबका कर्तव्य है कि भगवान श्रीराम के आगमन की पवित्र घड़ी में अपने घर के साथ पर्यावरण को शुद्ध करने में भी अपना योगदान दें। इसके लिए एक पेड़ श्रीराम के नाम लगाएं और उसका पालन-पोषण कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। -देंवेंद्र सूरा, ट्रीमैन

प्रदेश को हरा भरा बनाने की मुहिम को देख दिया ट्रीमैन नाम
सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी देवेंद्र सूरा चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। चंडीगढ़ की साफ-सफाई और हरियाली को देख देवेंद्र सूरा सोनीपत को भी हरा भरा बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अकेले ही जिले पौधे लगाने और निशुल्क पौधे वितरित करने की मुहिम शुरू की। इसके लिए उन्होंने अपने वेतन पर लोन लिया और उत्तर प्रदेश से विभिन्न किस्मों के पौधे लाकर जिले में रोपे और लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। उनके निस्वार्थ भावना से किए जा रहे कार्य को देखते हुए युवा उनसे जुड़ते चलते गए।


आज उनके साथ प्रदेश भर में करीब 10 हजार युवाओं की पर्यावरण मित्र मंडली है। देवेंद्र सूरा अब तक प्रदेश भर में करीब 23 ऑक्सीजन बाग लगा चुके हैं। पहले जहां उत्तर प्रदेश से पौधे खरीदकर लाते थे, अब सोनीपत में ही नर्सरी खोलकर पौधे तैयार करते हैं। जिले को हरा भरा बनाने के लिए अब तक अपने वेतन से करीब 30 लाख रुपये का लोन लेकर जिले को हरा भरा बनाने पर खर्च कर चुके हैं। यही कारण है कि जिले के साथ प्रदेश भर को हरा भरा बनाने के संकल्प को देख लोगों ने उन्हें ट्रीमैन का खिताब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed