Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One lakh rupees cheated in the name of online transport booking

Sonipat News: ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

Thu, 09 Oct 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated in the name of online transport booking
सोनीपत। गूगल से ट्रांसपोर्ट कंपनी का नंबर लेकर वाहन बुक कराने वाले कंपनी के अकाउंटेंट के साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट और नकली दस्तावेजों के आधार पर वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जींद के गांव खरक गागर निवासी संदीप ने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह बरोदा की कंपनी श्री गुरु गोरखनाथ स्कैफोल्डिंग में अकाउंटेंट हैं। उन्होंने तेलंगाना राज्य के लिए वाहन बुक करने के लिए गूगल पर जानकारी तलाशी थी। उन्हें जस्ट डायल पर उज्जवल शर्मा का मोबाइल नंबर मिला।
विज्ञापन

उसने खुद को ट्रांसपोर्ट कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कंपनी का विजिटिंग कार्ड भी भेजा। उसके बाद उज्जवल ने उन्हें दयानंद तिवारी का नंबर देकर उससे बात करने को कहा। उसने कहा था कि यह बुकिंग संभाल रहा है। बातचीत के बाद उसने एक गाड़ी का नंबर व एक मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की रात पौने 11 बजे गाड़ी बरोदा स्थित फैक्टरी पर पहुंची और सुबह साढ़े तीन बजे तक माल लोड किया गया। इसके बाद उसने एडवांस भुगतान की मांग की और ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम व खाता नंबर दिया। उन्होंने दो बार में 50-50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में चालक ने कहा कि भुगतान नहीं हुआ।

उसने रुपये देने की मांग की। उन्होंने दयानंद से बात करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसी दौरान चालक भी गायब हो गया। तब संदीप को पता लगा कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गए हैं।

फर्जी कागजातों से खोले गए खाते

पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि जिन खातों में रुपये डलवाएं हैं वह फर्जी कागजात पर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed