फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One killed, three injured in car collision

कारों की टक्कर में व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in car collision
खरखौदा। सोहटी गांव में शनिवार दोपहर दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वत्स कॉलोनी, बहादुरगढ़ निवासी कुलभूषण ने बताया कि वह कुछ समय के लिए खांडा गांव निवासी जीजा विनय को अपनी कार दे रखी थी। शनिवार सुबह उसे उसके जीजा ने उसे फोन करके कहा कि वह कार ले जाए व बाइक उसे दे जाए। उन्होंने सोहटी गांव पर वाहनों की वाहनों की अदला-बदली करनी थी। वह बाइक लेकर सोहटी गांव पर आ रहा था कि कुछ दूर पहले ही एक कार उसके पास से तेज रफ्तार से गुजरी और उसके देखते ही देखते सामने से आ रही एक कार से जा टकराई। हादसा होने पर वह भी मौके पर पहुंचा तो पाया कि जिस कार को टक्कर मारी गई है, वह उसकी ही है जिसे उसका जीजा विनय लेकर आ रहे थे। हादसे में दूसरी कार सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल थे। सूचना पाकर सैदपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा इलाज के लिए पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने विनय को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी कार सवार बहादुरगढ़ निवासी मनीष, नरेंद्र व सोनेश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने विनय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और कुलभूषण की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed