फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One killed, nine injured as Eeco collides with container at KGP

केजीपी पर ईको की कंटेनर से टक्कर से एक की मौत, नौ घायल

Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, nine injured as Eeco collides with container at KGP
हादसे के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे घायलों के परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
केजीपी पर खड़े कंटेनर में टक्कर लगने से ईको सवार मजदूर की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मजदूरों को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सोनीपत में धान की फसल की कटाई के लिए लाया जा रहा था। हादसे के बाद मजदूरों को लेकर आया ठेकेदार और ईको चालक फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत गांव कुडोल निवासी माखनलाल ने बताया कि वह हर साल सोनीपत में धान की फसल की कटाई के लिए आते हैं। सभी मजदूर एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस बार भी ठेकेदार ने उनको सोनीपत बुलाया था। उसने सभी मजदूरों को लेने के लिए सोनीपत से ईको भेज दी थी। वह दस मजदूर ईको में सवार होकर सोनीपत के लिए रात को चले थे। बुधवार सुबह जब वह केजीपी पर यमुना पार करके टोल पर पहुंचने वाले थे तो उनकी ईको सड़क पर खड़े कंटेनर में टकरा गई। इससे ईको में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ईको चालक और मजदूरों को लेकर आ रहा ठेकेदार फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया। यहां पर अर्जुन (18) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सुखदेव, सुखबीर, सुरेंद्र, सोनू, राकेश, देवेंद्र, विमलेश, माखनलाल व राजेश घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed