{"_id":"62e01a52165b254dba029309","slug":"one-killed-11-injured-in-road-accident-on-nh-44-in-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident In Sonipat: कैंटर में टाटा-एस टकराने से महिला की मौत, 11 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Sonipat: कैंटर में टाटा-एस टकराने से महिला की मौत, 11 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर
Tue, 26 Jul 2022 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:17 PM IST
सार
घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है जिन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर कैंटर चालक पर मुकदमा दर्ज किय है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के में नेशनल हाईवे-44 पर लगातार खून बह रहा है। मंगलवार को गांव कुराड़ के पास टाटा-एस फोर-व्हीलर के कैंटर में टकराने से एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना से उत्तर प्रदेश के संभल व बदायूं के 12 लोग टाटा-एस में सवार होकर संभल जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे पर कुराड़ के पास पहुंचे तो उनका टाटा-एस एक कैंटर में टकरा गया। हादसे में सभी 12 लोग घायल हो गए। उनमें महिलाएं व बच्चे भी थे। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से छह घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उनमें एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान यूपी के जिला संभल के गांव डबथरा की मीना के रूप में हुई है। मीना का पति मैनपाल भी हादसे में घायल है।
विज्ञापन
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हादसे में अन्य घायलों की यूपी के संभल निवासी प्रियंका, संतोष, काजल, दीपक, बदायूं निवासी मनीष व राकेश के रूप में हुई है। पांच घायल पीजीआई रोहतक रेफर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
demo pic
हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे
कुराड़ के पास कैंटर में टकराने से टाटा-एस सवार एक महिला की मौत और 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है। कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल
- 20 जुलाई को एनएच-44 पर गढ़ी कलां के पास धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरो पिकअप की टक्कर से दो बहनों समेत चार की मौत, पांच गंभीर
- 18 जुलाई को एनएच-44 पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास कार व कैंटर की टक्कर में दो की मौत के साथ एक घायल हुआ।
- 18 जुलाई को एनएच-44 पर मुरथल के पास हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल हुआ।
- 15 जुलाई को एनएच-44 पर लड़सौली के पास सड़क पर खड़े ट्राला से बोलेरो टकराने से महिला सहित तीन की मौत हुई। नौ घायल हुए।
- 12 जुलाई को एनएच-44 पर बहालगढ़ के पास कार की टक्कर से तूड़ा कारोबारी की मौत हुई और एक घायल हुआ।
- 7 जुलाई को एनएच-44 मुरथल ढाबा की पार्किंग में बुजुर्ग की ट्रक से कुचलने से मौत हुई।
- 23 जून को एनएच-334बी पर राई के पास कार के बैरिकेड से टकराकर आग लगने से एमबीबीएस के तीन छात्र जिंदा जले, तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।
कुराड़ के पास कैंटर में टकराने से टाटा-एस सवार एक महिला की मौत और 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है। कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल