{"_id":"669d3df2d72f7716840f47d0","slug":"one-gets-a-chance-to-work-in-the-worlds-largest-party-bjp-mohanlal-badoli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121724-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में मिलता है काम करने का मौका : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में मिलता है काम करने का मौका : मोहनलाल बड़ौली
Sun, 21 Jul 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रेलवे रोड पर शिव पार्क के समीप भाजपा शहरी कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। सबसे पहले हवन किया गया, इसमें युवा नेता देवेंद्र कादियान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों ने आहुति दी। मुख्यातिथि प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह नया कार्यालय हमारी पार्टी के लिए एक नई राह है जो हमें सफलता की ओर ले जाएगी। हम एकजुट होकर समाज और देश के विकास के लिए कार्य करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उसमें काम करने का मौका बड़े सौभाग्य से मिलता है। पार्टी में ऐसे नेता है जो बिल्कुल साधारण परिवार से है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक कार्य किए, उनको आगे बढ़ाने का काम अब सीएम नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटों पर मतदाता कमल खिलाएंगे। भाजपा युवा नेता देवेंद्र कादियान ने कहा कि जनता की सेवा को ही उन्होंने अपना ध्येय बना लिया है और इससे कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान नपा वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप, सतीश जैन, पार्षद वरुण जैन, अजय सरोहा, हरीश वाधवा, अंकित मल्होत्रा, सुनील लंबू, पुनीत त्यागी राई शकुंतला राठी, मंजू पहल, रामचंद्र, बिजेंद्र गुलिया आदि मौजूद रहे।