फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One for the post of chairman in Gohana Municipal Council, 11 nominations for the post of councilor

निकाय चुनाव : गोहाना नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए एक तो पार्षद पद के लिए 11 ने किए नामांकन

Thu, 02 Jun 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
One for the post of chairman in Gohana Municipal Council, 11 nominations for the post of councilor
सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गोहाना नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए एक व पार्षद पद के लिए 11 लोगों के नामांकन किया। वहीं गन्नौर नगर पालिका में पार्षद पद के लिए पूर्व नपा चेयरपर्सन समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किए। वहीं कुंडली नगर पालिका के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हो सका। वीरवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा। नामांकन प्रक्रिया 4 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार के समक्ष एक उम्मीदवार ने चेयरमैन व 11 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें चेयरमैन पद के लिए लोकतंत्र सुरक्षा मंच पार्टी से अरुण कुमार ने और पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर-3 से नरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर-4 से सत्यदीप, वार्ड नंबर-5 से सुजीता कुमारी, वार्ड नंबर-10 से सुमन, वार्ड नंबर-14 से नवीन कुमार, वार्ड नंबर-17 से निपुण, वार्ड नंबर-22 से बबली देवी, वार्ड नंबर-18 से पुष्पा, वार्ड नंबर-16 से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर-21 से रणबीर शर्मा व सुमन रानी ने नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं गन्नौर परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र दून के समक्ष तीन उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड एक से दो पार्षद पद के उम्मीदवार बबीता व जयपाल ने और पूर्व नपा चेयरपर्सन नीलम शर्मा ने वार्ड 8 से पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कुंडली नपा चुनाव के लिए अभी तक एक भी नामांकन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
चार जून तक हो सकते हैं नामांकन
निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवार 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोड़कर प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को प्रात: 11:30 बजे के बाद की जाएगी। उम्मीदवारों की तरफ से 7 जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उसी दिन उम्मीदवारों को दोपहर बाद 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
इंसेट
चुनावी रैलियों के लिए स्थान निर्धारित
गन्नौर एसडीएम ने बताया कि चुनाव संबंधित शिकायतों के लिए नगर पालिका कार्यालय के कमरा नंबर 4 में शिकायत केंद्र स्थापित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता 24 घंटे में किसी भी समय दूरभाष नंबर 0130-2460098 पर संपर्क कर चुनाव संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र दून ने बताया कि चुनावी रैलियों के लिए प्रशासन की ओर से स्थान भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी, बीएसटी खेल मैदान व जनता स्कूल खेल मैदान में अनुमति लेने के बाद ही चुनावी रैलियां कर सकेंगे।

इंसेट
नपा कुंडली में चेयरपर्सन पद के लिए आप कार्यकर्ता अंजली को मिला टिकट
नगर पालिका कुंडली का गठन होने के बाद पहली बार 19 जून को चुनाव होगा। यहां चेयरपर्सन पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। आम आदमी पार्टी की ओर से निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए पहली सूची जारी की गई है। यहां पर आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता कुमारी अंजली को चेयरपर्सन पद पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। अंजली गृहिणी और पति मंजीत कपड़े की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed