{"_id":"5e2f479c8ebc3e99ea77f339","slug":"one-died-and-two-critically-injured-in-road-accident-sonipat-news-rtk539307436","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड का देने आए तीन युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के कार्ड का देने आए तीन युवकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
राई। सोनीपत में शादी के कार्ड बांटकर बाइक पर बड़ौत लौट रहे तीन युवकों को गांव पलड़ी कलां के पास शनिवार देर शाम एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ व मुजफ्फरनगर के निजी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल एक युवक की 25 फरवरी को शादी है। सोनीपत में उसी की शादी के कार्ड बांटकर युवक लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बड़ौत की पाना चौधरान पट्टी के रहने वाले उमंग उर्फ कार्तिक ने पुलिस को बताया कि उसकी 25 फरवरी को शादी है। वह अपने दोस्त चौधरान पट्टी के आशु व राजन के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत अपनी शादी के कार्ड देने आया था। उमंग ने बताया कि शनिवार देर शाम को वह सोनीपत में कार्ड देकर बड़ौत लौट रहे थे। जब गांव पलड़ी कलां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उमंग को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया और राजन का उपचार मुजफ्फरनगर के अस्पताल में चल रहा है। वहीं आशु की एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली में रविवार को मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में उमंग के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शादी से एक माह पहले ही दोस्त को खोया
हादसे में घायल उमंग की 25 फरवरी को शादी होनी है। हादसे में वह भी बुरी तरह से घायल है। उसने अपनी शादी से एक माह पहले साथी को खो दिया है।
पलड़ी कलां के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। घायल युवक के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
- नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।