फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One caught with liquor and illegal weapons, one escaped

Sonipat News: शराब और अवैध हथियार सहित एक काबू, एक भाग निकला

Mon, 05 Feb 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
One caught with liquor and illegal weapons, one escaped
सोनीपत के मुरथल में शराब की तस्करी व अवैध हथियार सहित काबू आरोपी क्राइम यूनिट गन्नौर के साथ। स्
-मुरथल स्थित फ्लाईओवर के पास गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

-पुलिस को मिली थी सूचना, दो लग्जरी गाडिय़ों में में लाई जा रही शराब

-पुलिस ने बारोटा गांव के फिरोज को पकड़ा, साथी फाच्र्यूनर गाड़ी छोडकऱ भाग गया

-राजस्थान में बिक्री के लिए मार्का की शराब बरामद, अवैध पिस्तौल व चार कारतूस भी मिले

-दिल्ली से चोरी मिली फॉच्र्यूनर, हिमाचल की गाड़ी पर लगा रखी थी यूपी का फर्जी नंबर प्लेट

फोटो :41: सोनीपत के मुरथल में शराब की तस्करी व अवैध हथियार सहित काबू आरोपी क्राइम यूनिट गन्नौर के साथ। स्रोत पुलिस प्रवक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मुरथल फ्लाईओवर के पास से गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने गाड़ियों में अवैध रूप से लाई गई शराब की 85 पेटी बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल व चार कारतूस भी बरामद किए है। दूसरी गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर भाग निकला। आरोपी की पहचान गांव बारोटा निवासी फिरोज के रूप में हुई है। बरामद शराब पर केवल राजस्थान में बिक्री के लिए का लेबल लगा है। आरोपी को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है।

गन्नौर क्राइम यूनिट प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई प्रदीप कुमार मुरथल के पास गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि फिरोज दो गाडिय़ों में शराब भरकर मुरथल बाईपास से होते हुए दिल्ली की तरफ जाएगा। आरोपी के पास अवैध हथियार भी हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच टीम ने आबकारी निरीक्षक जयभगवान को भी बुला लिया। टीम ने बाईपास पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी आती दिखाई दी। उसके पीछे फॉच्र्यूनर गाड़ी आ रही थी। पुलिस ने क्रेटा को रुकवाया तो पीछे आ रही गाड़ी का चालक उतरकर भाग निकला। क्रेटा गाड़ी चालक की पहचान फिरोज खान के रूप में हुई। आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो उसमें 40 पेटी शराब मिली। जबकि फॉच्र्यूनर में 45 पेटी शराब बरामद हुई। शराब पर फॉर सेल इन राजस्थान ओनली लिखा था। शराब बारे में आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्तौल व चार कारतूस भी मिले। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिरोज को अदालत में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


मामले में एसआई चांद सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने जांच की तो फॉच्र्यूनर गाड़ी दिल्ली से चोरी हुई मिली। उस पर उत्तर प्रदेश का नंबर लिखा था। जांच में पता लगा कि वह हिमाचल नंबर की है। क्रेटा गाड़ी के चेसिस नंबर भी छेड़छाड़ की गई है। उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed