फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One candidate filed nomination, veterans will start nomination from today

Sonipat News: एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज आज से शुरू करेंगे नामांकन,

Wed, 01 May 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
One candidate filed nomination, veterans will start nomination from today
सोनीपत लघु सचिवालय में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश कुमार खत्री नामांकन दाखिल करते हुए।संवाद
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को सिर्फ एक आजाद उम्मीदवार रमेश कुमार खत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया। खत्री रोहणी सेक्टर-15 दिल्ली के निवासी हैं। पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बुधवार से बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो जाएगा। 1 मई को कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

3 मई को भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली नामांकन करेंगे। इनेलो प्रत्याशी अनूप दहिया 4 मई को नामांकन करेंगे। वहीं अभी तक जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक के नामांकन को लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन आजाद उम्मीदवार रोहणी सेक्टर-15 दिल्ली निवासी रमेश कुमार खत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इस तरह से अब तक 4 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 6 मई (रविवार को छोड़कर) प्रात: 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 102 में दर्ज करवाए जा सकते हैं। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मई को कोई भी नामांकन वापस लिया जा सकता है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान देखने में आया है कि संभावित प्रत्याशी की ओर से जो प्रस्तावकों (मतदाताओं) की सूचना फार्म में भरनी होती है। वहां वह प्रस्तावकों के नाम के साथ-साथ वोट कार्ड नंबर(एपीक) भी अवश्य दर्ज करें, ताकि वोट की पड़ताल आसानी से की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed