फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One and a half lakh rupees looted by shooting liquor contractor

शराब ठेकेदार को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटे

Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees looted by shooting liquor contractor
खरखौदा। गांव सिसाना स्थित शराब ठेके पर हथियारबंद युवकों ने कैशियर को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली। बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। ठेके के मालिक के बेटे को भी गोली का छर्रा लगा है। दोनों घायलों को पीजीआई, रोहतक में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप ठेके के पूर्व कर्मी दूभेटा निवासी राजेश पर लगे हैं। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल खरखौदा पुलिस ने ठेके मालिक के बेटे अतुल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिसाना निवासी अतुल का कहना है कि उसके पिता ने गांव में ही शराब का ठेका लिया हुआ है। वह भी शुक्रवार की रात ठेका पर गया था। इसी दौरान उनके ठेके पर पहले काम कर चुका दूभेटा निवासी राजेश अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। आरोपी ने पिस्तौल निकाली और ठेके में खड़े कैशियर असरफी लाल से नकदी छीनने लगा। अतुल का कहना है कि उन दोनों से इसका विरोध किया तो राजेश ने गोलियां चला दी। जिसमें असरफी लाल को एक गोली कंधे पर जा लगी जबकि उसके पैर में भी गोली का छर्रा जा लगा। जिसके बाद हमलावर उनसे डेढ़ लाख रुपये की नकदी छीनकर भाग गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर सुबूत जुटाए। वहीं घायल अतुल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed