फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the other hand, a shopkeeper stabbed a handicapped youth to death in a transaction matter

Sonipat News: उधर लेनदेन के मामले में दिव्यांग युवक की दुकानदार ने चाकू मारकर हत्या की

Sat, 22 Mar 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
On the other hand, a shopkeeper stabbed a handicapped youth to death in a transaction matter
सोनीपत। गांव भठगांव में लेनदेन के मामले में दुकानदार ने दिव्यांग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक पहले दुकानदार की मनी ट्रांसफर की दुकान में काम करते थे। उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले काम छोड़ दिया था। आरोप है कि दुकानदार ने युवक के घर आकर कहासुनी की और चाकू से कमर में वार कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव भठगांव निवासी कुलदीप (41) अविवाहित थे। वह गांव में ही नवीन की मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने डेढ़ माह पहले ही काम छोड़ दिया था। जिसके बाद से नवीन हिसाब-किताब करने को कह रहा था। उनकी पहले कहासुनी हो चुकी थी। शुक्रवार देर शाम नवीन कुलदीप के घर आया था। वहां पर उनकी कहासुनी हो गई। लेनदेन के विवाद में नवीन ने कुलदीप की कमर पर चाकू से वार कर दिया। घाव काफी गहरा हो गया। परिवार के लोगों ने नवीन को पकड़ लिया था। हालांकि बाद में वह भाग गया। कुलदीप को गंभीर हालत में परिजनों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मौके का निरीक्षण भी किया। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में कुलदीप के पिता राज सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-गांव भठगांव में युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हत्या का आरोप दुकानदार नवीन पर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -इंस्पेक्टर उमेश, थाना थाना सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed