फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the first day, the attendance of students was 50 percent in government schools and 65 percent in private schools.

Sonipat News: पहले दिन राजकीय में 50 तो निजी स्कूलों में 65 फीसदी रही विद्यार्थियों की उपस्थिति

Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
On the first day, the attendance of students was 50 percent in government schools and 65 percent in private schools.
फोटो 02- सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्
सोनीपत। एक महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार एक जुलाई को विद्यार्थियों ने सुबह बूंदाबांदी के बीच स्कूलों का रुख किया। मस्ती के बाद अब विद्यार्थी ज्ञानार्जन की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि पहले दिन करीब 50 फीसदी ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिए गए गृह कार्य की जांच की। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों में 1 से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया था।
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को स्कूलों में रौनक लौट आई। राजकीय विद्यालयों में जहां पहले दिन 50 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे, वहीं निजी विद्यालयों में करीब 65 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे। कुछ विद्यार्थियों ने बारिश की वजह से पहले दिन ही छुट्टी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के चलते शिक्षक बेहतर तरीके से पढ़ाई नहीं करवा पाए। बुधवार से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सहेलियों से मिल चेहरों पर आई मुस्कान
मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय की प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय व कक्षाओं में साफ-सफाई का कार्य दो दिन पहले ही करवा दिया था। छात्राएं स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
अवकाश के बाद स्कूल पहुंची छात्राओं के चेहरों पर रौनक दिखाई दी। सभी ने एक माह बाद अपनी सहेलियों से मुलाकात की। सभी स्कूल खुलने से उत्साहित दिखीं। शिक्षकों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
अब पढ़ाई पर होगा फोकस
मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य संजीव दहिया ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने अब बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मस्ती के दिन पूरे हो चुके हैं। अब शिक्षक व विद्यार्थी मिलकर पाठ्यक्रम के अध्ययन पर फोकस करेंगे। विद्यालय प्रबंधन का यही उद्देश्य रहेगा कि आगे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके लिए सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अनुपस्थित विद्यार्थियों को फोन पर विद्यालय पहुंचने की सूचना दी गई।

एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिलाभर में स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन बारिश के मौसम के चलते करीब 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। स्कूलों में बुधवार से विद्यार्थी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्कूल न पहुंचने वाले विद्यार्थियों को फोन कर अब नियमित रूप से स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिक्षक आगामी पाठ्यक्रम का नियमित रूप से अध्ययन करवा सकें।

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 02- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्

फोटो 02- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed