फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the assurance of the General Manager, the roadways employees postponed the strike

महाप्रबंधक के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारियों ने स्थगित किया धरना

Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
On the assurance of the General Manager, the roadways employees postponed the strike
बैठक के दौरान बातचीत करते तालमेल कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
बस अड्डा परिसर में सोमवार को तालमेल कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने की। बैठक में बातचीत के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज प्रशासन ने मांगें पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है, जिसे देखते हुए रोडवेड कर्मचारियोें ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे एक सप्ताह के बाद धरना देंगे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज डिपो महाप्रबंधक ने तालमेल कमेटी को बुलाकर मांगपत्र पर दोबारा से वार्ता की, जिसमें समस्याओं पर सहमति बनी और मांगों का समाधान एक सप्ताह में करने का वादा किया। इसके बाद तालमेल कमेटी ने 18 जनवरी को होने वाले धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बैठक में हरियाणा रोडवेज चालक संघ के डिपो प्रधान रामकरण मलिक, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान संदीप मलिक, ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के उप प्रधान यशवीर सिंह, हरियाणा रोडवेज परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारत मजदूर संघ डिपो प्रधान नरेंद्र कुमार, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के डिपो उप प्रधान संजय कुमार व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक के डिपो प्रधान संदीप कुमार सहित तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed