फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On the Amavasya of Shradh, the teenager went to bathe in the Yamuna.

श्राद्ध की अमावस्या पर यमुना स्नान करने गया किशोर डूबा

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
On the Amavasya of Shradh, the teenager went to bathe in the Yamuna.
श्राद्ध (पितृ विसर्जनी) की अमावस्या पर यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूब गया। उसके पिता व अन्य ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे निकाल न सके। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मिमारपुर चौकी और मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पितृ विसर्जनी अमावस्या थी। गांव फाजिलपुर का केसर (14) अपने पिता कर्मबीर व छोटे भाई करण के साथ यमुना में स्नान करने गया था। वह मिमारपुर घाट पर गए थे। स्नान करते हुए केसर का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके पिता व अन्य ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। जिस पर मिमारपुर चौकी पुलिस को बताया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन को सूचना दी गई। निजी गोताखोरों को भी लगाया गया। उसके बावजूद केसर का कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस और प्रशासन की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि केसर आठवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed