फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On Haryana Day, BJP State President inaugurated the bird night shelter.

Sonipat News: हरियाणा दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पक्षी रैन बसेरे का किया लोकार्पण

Sun, 02 Nov 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
On Haryana Day, BJP State President inaugurated the bird night shelter.
फोटो 43:सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 60 फुट ऊंचे पक्षी रैन बसेरे का लोकार्प
सोनीपत। सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को हरियाणा का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यालय में कलाकारों ने हरियाणवीं लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि म्हारे किसान, जवान और पहलवान समृद्ध एवं सशक्त भारत की पहचान हैं। हम सब गौरवशाली राज्य हरियाणा के स्थापना दिवस पर उत्सव मना रहे हैं। हरियाणा की यह वह धरती है जिसने देश को अनगिनत वीर योद्धा, विश्व स्तरीय खिलाड़ी और मेहनतकश किसान और मजदूर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान शौर्य, परिश्रम और संस्कार है। यह प्रदेश न केवल खेतों में स्वर्ण उपजाता है, बल्कि देश के विकास में भी स्वर्णिम अध्याय लिखता है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने निजी कोष से भाजपा कार्यालय में बने 60 फीट ऊंचे पक्षी रैन बसेरे का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में पक्षियों को सुरक्षा मिलेगी और हर मौसम में आराम मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 60 फीट ऊंचे इस बर्ड टावर में 720 पक्षी घर बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 3500 पक्षी रह सकेंगे। शिकारी पक्षी भी इनमें नहीं आ सकेंगे। बर्ड टॉवर में रहने वाले पक्षियों पर सर्दी, गर्मी और बारिश का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए यह शानदार आशियाना बना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, विधायक पवन खरखौदा, जिला महामंत्री नीरज कुमार, तरुण देवी दास, देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, किरण बाला, आरती शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed