फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   On completion of three years, the Municipal Chairman gave details of the development work done in the city

Sonipat News: तीन वर्ष पूरे होने पर नपा चेयरमैन ने शहर में हुए विकास कार्यों का दिया ब्योरा

Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
On completion of three years, the Municipal Chairman gave details of the development work done in the city
फोटो 27: सोनीपत के गन्नौर नगरपालिका में मनोनीत पार्षद सुभाष सरोहा व मनिंदर सन्नी का स्वागत करते
गन्नौर। नगरपालिका का मौजूदा कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी और पार्षदों ने शुक्रवार को शहर में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद सुभाष सरोहा व मनिंदर सन्नी का नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि जब उन्होंने वर्ष 2022 में पदभार संभाला था, तब से अब तक गन्नौर के विकास के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में नगर पालिका ने 19 विकास कार्य कराए, जिन पर 3.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2024 में 79 विकास कार्यों के लिए 23.48 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। वर्तमान वर्ष 2025 में अब तक आठ विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि तीन वर्ष में नगर पालिका ने 35.28 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्नौर में 15 नई काॅलोनियां मंजूर की गई हैं और उनके विकास कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान नपा सचिव प्रदीप खर्ब, पूर्व नपा उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा, पार्षद नरेश वर्मा, अंकित त्यागी, विकास शर्मा, सचिन, शमशेर सैनी समेत कई अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed