{"_id":"692b52a2397abf695a067f7a","slug":"olympian-ravi-dahiya-sets-an-example-of-simplicity-gets-engaged-for-one-rupee-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146022-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओलंपियन रवि दहिया ने पेश की सादगी की मिसाल, एक रुपये में हुई सगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओलंपियन रवि दहिया ने पेश की सादगी की मिसाल, एक रुपये में हुई सगाई
Sun, 30 Nov 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो :37: सोनीपत के गांव नाहरी-लामपुर रोड स्थित गार्डन में ओलंपियन रवि दहिया सगाई समारोह की रस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मंच पर देश का नाम रोशन करने वाले गांव नाहरी निवासी ओलंपियन पहलवान रवि दहिया ने जीवन के सबसे अहम फैसले में भी सादगी और सामाजिक मूल्यों की अनूठी मिसाल पेश की है। शनिवार को रवि दहिया ने किसान परिवार की बेटी संग मात्र एक रुपये में सगाई और लगन लेकर सभी के सामने एक प्रेरक संदेश दिया कि शादी प्यार, विश्वास और संस्कार से होती है, दहेज से नहीं।
रविवार को रवि दहिया अपनी जीवनसंगिनी रिचा के साथ सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत करेंगे, जिसके लिए उनकी बरात सोनीपत से बिलबिलान रवाना होगी। गांव और परिवार में उत्साह का माहौल है, वहीं खेल प्रेमियों और युवा वर्ग में भी इस निर्णय ने नई सोच को जन्म दिया है।
शनिवार को गांव नाहरी में लामपुर बॉर्डर मार्ग पर स्थित गार्डन में आयोजित सगाई समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों के साथ खेल जगत की जानी-मानी शख्सियतें भी शामिल हुईं। सौम्यता और सादगी से भरे इस आयोजन ने सभी का मन मोह लिया। पिता राकेश दहिया व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सभी रस्में पूरी हुई।
विज्ञापन
रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था, अब जीवन के इस नए अध्याय में भी आदर्श प्रस्तुत कर समाज को यह संदेश दे रहे हैं। उन्होंने मिसाल पेश की है कि बराबरी, सम्मान और सरलता ही एक सफल संबंध की नींव होती है। रवि रविवार को गांव बिलबिलान की रहने वाली किसान परिवार की बेटी रिचा संग सात फेरे लेंगे। रिचा इस समय स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।
सगाई समारोह में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हु्डडा, राई विधायक कृष्णा गहलावत, महाबली सतपाल, ओलंपियन योगेश्वर दत्त, दिल्ली से विधायक कुलवंत राणा, अरुण पहलवान, पूर्व चेयरमैन कुलदीप, पदम सिंह दहिया, डॉ.सतबीर, साहब सिंह दहिया, रामनिवास आर्य, पूर्व प्रधान रविंद्र, राजेंद्र दहिया मौजूद रहे।