{"_id":"5e0906778ebc3e881b4c371a","slug":"old-woman-s-death-due-to-smoke-sonipat-news-rtk5347356123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचने को लगाए हीटर से रजाई में लगी आग के चलते बुजुर्ग के फेफड़ों में गया धुआं, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचने को लगाए हीटर से रजाई में लगी आग के चलते बुजुर्ग के फेफड़ों में गया धुआं, मौत
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 में ठंड से बचने के लिए बीमार बुजुर्ग महिला की चारपाई के पास हीटर लगाना जानलेवा बन गया। बुजुर्ग महिला की रजाई हीटर पर गिरने के चलते उसमें आग गई और कमरे में धुआं फैल गया, जिससे धुआं महिला के फेफड़ों में चला गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां दो दिन बाद उनका निधन हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
सेक्टर-15 की रहने वाली बुजुर्ग ऊषा लंबे समय से बीमार थी। परिजनों ने 26 दिसंबर की रात को उनकी चारपाई के पास ठंड से बचने के लिए हीटर लगा रखा था। रात को अचानक रजाई हीटर पर गिर गई, जिससे कमरे में धुआं फैल गया। पहले से बीमार ऊषा के फेफड़ों में धुआं चला गया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब पता लगा तो वह उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां दो दिन उपचार के बाद उनका निधन हो गया। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
मामले के जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की महिला फेफड़ों में धुआं जाने से हुई थी। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के परिजनों को सौंप दिया है।