फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Old complaints of Samadhan Camp should be resolved within a week: ADC

समाधान शिविर की पुरानी शिकायतें एक सप्ताह में हल हों : एडीसी

Wed, 09 Jul 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Old complaints of Samadhan Camp should be resolved within a week: ADC
सोनीपत। लघु सचिवालय में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपके पास जो भी पुरानी शिकायतें लंबित हैं उनका एक सप्ताह के अंदर समाधान करवाना सुनिश्चित करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात उन्होंने समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार और वीरवार को लगने वाले समाधान शिविर में अधिकारी खुद मौजूद रहें। अगर विकास कार्यों को लेकर कोई शिकायत आती है तो पोर्टल पर उसे विकास कार्यों की कैटेगरी में अपलोड कर उस पर कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी शिकायत पर कोई कार्यवाही करते हैं तो उसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। ऐसा करने से उसकी जानकारी मुख्यालय को प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कई बार शिकायत गलती से संबंधित विभाग के बजाय अन्य दूसरे विभाग को भेज दी जाती है। अधिकारी को उसे अपने पास न रखकर समाधान शिविर के दौरान ही उसकी जानकारी तुरंत उन्हें दें ताकि उसे सही विभाग के पास भेजकर उसका समाधान करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ को लेकर हर सप्ताह समीक्षा बैठक की जाती है ताकि प्रत्येक लंबित शिकायत की समीक्षा हो सके। अगर भविष्य में कोई अधिकारी बैठक में नहीं उपस्थित हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान शिविर की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान एसीयूटी योगेश दिल्हौर, एसडीएम सुभाष चंद्र, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ व प्रशांत कौशिक, बिजली निगम से एक्सईएन अश्वनी कुमार, मार्केटिंग बोर्ड से उपमंडल अभियंता शिवरत्न भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed