फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ola taxi booked for Rs 100, youth robbed by showing pistol

100 रुपये में बुक की ओला टैक्सी, पिस्तौल दिखा लूट ले गया युवक

Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ola taxi booked for Rs 100, youth robbed by showing pistol
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर गांव चौहान जोशी के पास एक युवक चालक को पिस्तौल दिखाकर ओला टैक्सी लूट ले गया। युवक ने मुरथल से बहालगढ़ तक जाने के लिए 100 रुपये में कार की बुकिंग की थी। टैक्सी चालक के बयान पर राई थाने की बहालगढ़ चौकी पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के सरूपनगर के पास स्थित गांव कादीपुर निवासी सागर ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि वह एसेंट कार पर चालक है। उन्होंने कार ओला कंपनी में लगा रखी है। वह रविवार को दिल्ली से गांव मीमारपुर में बुकिंग लेकर आया था। वह मीमारपुर में सवारी उतारकर मुरथल चौक पर आ गया। वह दूसरी बुकिंग का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक उसके पास आया और उसे बहालगढ़ तक चलने को कहा। वह युवक को मुरथल से बहालगढ़ के लिए लेकर चल दिया। युवक ने इसकी एवज में 100 रुपये देने की बात कही थी। जब वह दोपहर को गांव चौहान जोशी के पास स्थित रुक्मिणी देवी स्कूल के पास पहुंचा तो युवक ने लघुशंका का बहाना बना कार को रुकवा लिया। उसने साइड में कार को रोक दिया। इसी बीच युवक कार से उतरकर खिड़की की तरफ आया और पिस्तौल दिखाकर उसे नीचे उतरने को कहा। वह पिस्तौल देखकर डर डर गया और नीचे उतर गया। युवक उसकी कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक बोला - मोबाइल व पर्स वापस छीना
टैक्सी चालक का आरोप है कि युवक ने उसका मोबाइल व पर्स भी छीन लिया था। हालांकि उसने मोबाइल व पर्स को वापस छीन लिया, लेकिन युवक उसकी गाड़ी लेकर भाग निकला। ।

वर्जन
टैक्सी चालक ने पिस्तौल दिखाकर कार लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुरथल चौक के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे युवक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed