फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   oil stolen, bold, pipe line

दो इंच का वॉल्व लगाकर पाइप लाइन से तेल चोरी, मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
oil stolen, bold, pipe line
खरखौदा। इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड की पानीपत-दिल्ली-मथुरा तेल पाइप लाइन से मंडोरा गांव के खेतों में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। तेल पाइप लाइन में प्रेशर कम होने पर चोरी किए जाने का शक हुआ। इसके बाद चलाए गए सर्च अभियान में गांव मंडोरा के खेतों में पाइप लाइन में दो इंच का वॉल्व लगा मिला। कंपनी के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईओसीएल के बिजवासन, दिल्ली स्टेशन के सहायक प्रबंधक अभिषेक ने पुलिस को बताया कि खरखौदा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तेल पाइप लाइन में तेल चोरी होने के कारण 4 दिसंबर की रात 11 बजे दिल्ली पानीपत सेक्शन में प्रेशर कम हो गया। जिसके बाद अधिकारियों व गार्ड की टीमों द्वारा पाइप लाइन पर गश्त करते हुए चोरी वाले स्थान की तलाश शुरू की गई। टीम को मंडोरा गांव के खेतों में 10 दिसंबर को चोरी के लिए पाइप लाइन में लगाया गया दो इंच का वॉल्व मिला। मौके पर मिट्टी से तेल की गंध मिलने पर जब टीम ने खुदाई की तो देखा कि मिट्टी के बोरे भरकर उन्हें पाइप लाइन पर रखा गया था। यहीं से तेल को चोरी किया जा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। कंपनी के सहायक प्रबंधक अभिषेक की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है तेल चोरी की वारदात
खरखौदा क्षेत्र में आईओसीएल की पाइप लाइन में पहले भी तेल चोरी हो चुकी है। चोर पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करते रहे हैं। कंपनी की तरफ से मई 2016 में मंडोरा में ही तेल चोरी करने के लिए लगाया गया वॉल्व पकड़ा गया था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आठ लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं मई 2017 में हलालपुर गांव के खेतों में भी वॉल्व लगाकर इस पाइप लाइन से तेल की चोरी की जा चुकी है। जिसमें भी कंपनी की तरफ से तेल चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed